असम में बाढ़ से मुश्किल में फंसे जानवरों का हो रहा रेस्क्यू, पूर्वोत्तर क्षेत्र पर बने दबाव से इन राज्यों में होगी भारी बारिशनई दिल्ली, एजेंसी। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत में बारिश की गतिविधि में तेजी देखी जा सकती है, क्योंकि अगले 2-3 दिनों तक पूरे क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 अगस्त, शनिवार के लिए पूरे उत्तर-पूर्व में एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक कम दबाव वाला मौसमी सिस्टम शनिवार सुबह उत्तर तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों पर स्थित है। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ उत्तर-पूर्व भारत में मौसम बिगड़ने की उम्मीद है।रविवार को, तीनों राज्यों में स्थितियां थोड़ी-बहुत और तेज होंगी, और उससे रविवार और सोमवार को नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों भारी बारिश होगी। हालांकि, मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश एक बार फिर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में वापसी करेगी। आईएमडी ने पूरे पूर्वोत्तर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम के जानकार मानते है कि असम फिलहाल बाढ़ से प्रभावित रहेगा। रिपोर्टों के अनुसार, बाढ़ के पानी ने असम के नए इलाकों में शुक्रवार को अपनी जगह बनाई, जिससे चार जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 29,603 हो गई। आपदा से जुड़ी घटनाओं में दो और व्यक्तियों की भी जान चली गई। हालांकि, यहां देखा जाना चाहिए कि असम जो पहले से ही बुरे हालात से गुजर रहा है, वहां अभी भी बारिश के रुकने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में राज्य में जानवरों की स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। पहले ही कई संस्थाएं जानवारों के रेस्क्यू में लगी हुई है और बहुत जानवर बचाए भी गए हैं, लेकिन काफी मौतें भी हुई हैं।ताजा मामले की बात करें तो काजीरंगा नेशनल पार्क एंड सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन एंड कंजर्वेशन (CWRC) की एक संयुक्त टीम ने आज दहगांव गांव की एक महिला राइनो बछड़े को बचाया। बछड़ा सीडब्ल्यूआरसी - असम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट एंड वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) की वन्यजीव देखभाल में रहेगा।Assam: A joint team of Kaziranga National Park & Centre for Wildlife Rehabilitation And Conservation (CWRC) rescued a female rhino calf from Dahgaon village today. The calf is under observation at CWRC - wildlife care facility of Assam Forest Dept & Wildlife Trust of India (WTI). pic.twitter.com/4sYfmliJ76Posted By: Nitin Aroraडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 15, 2020 09:38 UTC