अस्पताल की 5वीं मंजिल पर चढ़ा ऑटो!: छिंदवाड़ा में मल्टी स्टोरी अस्पताल के रैंप पर दौड़ता रहा ऑटो, न गार्ड ने रोका और न ही स्टाफ को लगी खबर - News Summed Up

अस्पताल की 5वीं मंजिल पर चढ़ा ऑटो!: छिंदवाड़ा में मल्टी स्टोरी अस्पताल के रैंप पर दौड़ता रहा ऑटो, न गार्ड ने रोका और न ही स्टाफ को लगी खबर


Hindi NewsLocalMpChhindwaraThe Auto Kept Running On The Ramp Of The Multi Story Hospital, Neither The Guard Stopped Nor The Staff Got Any Newsअस्पताल की 5वीं मंजिल पर चढ़ा ऑटो! : छिंदवाड़ा में मल्टी स्टोरी अस्पताल के रैंप पर दौड़ता रहा ऑटो, न गार्ड ने रोका और न ही स्टाफ को लगी खबरछिंदवाड़ा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल के रैंप में फंसा ऑटो।छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मल्टी स्टोरी अस्पताल के रैंप पर एक तिपहिया ऑटो दौड़ता नजर आया। अस्पताल की पहली मंजिल से लेकर पांचवी मंजिल तक बने रैंप पर ऑटो चलता देख कुछ मरीज सकते में आ गए, लेकिन न तो स्टाफ को इसकी खबर हुई और ना ही सुरक्षा गार्ड ने ऑटो चालक को रोकने की जरूरत समझी।बाद में जब ऑटो एक रैंप के ऐंगल में फस गया तब कहीं जाकर गार्ड की आंखें खुली और उसने ऑटो को निकला कर बाहर करवाया। दरअसल अस्पताल के पांचवें माले पर निर्माण कार्य जारी है, जिसका कुछ आवश्यक सामान लेकर ऑटो अस्पताल पहुंचा था ।ऑटो चालक को जब सामान उतारने वाला नहीं मिला तो उसने ऑटो को अस्पताल के अंदर रैंप पर डाल दिया और पांचवें माले पर जा पहुंचा। ऑटो का शोर सुनकर कुछ मरीज अपने वार्ड से बाहर आ गए।दूसरी लहर में 93 संक्रमितों को ही मिला योजना का लाभ, कोरोना के साथ थम गई कार्ड बनाने की प्रक्रियाएंगल में फंस गया ऑटोपांचवें माले से नीचे लौटते वक्त प्रथम तल स्थित रैंप के मोड़ पर ऑटो फंस भी गया था। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। तब कहीं जाकर ऑटो वाला अस्पताल के बाहर आया।ओपीडी में थी भीड़, टल गया हादसागौरतलब है कि जिस समय ऑटो अस्पताल के अंदर दौड़ रहा था उस समय ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी, ऐसे में धोखे से यदि ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */