आंध्र प्रदेश के आइएएस अधिकारी बेटे की शादी में खर्च करेंगे सिर्फ 36 हजारविशाखापट्टनम, आइएएनएस। शादी समारोहों पर आज जबकि सामान्य पृष्ठभूमि वाले लोग भी लाखों खर्च कर देते हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश के एक आइएएस अधिकारी ने ऐसा उदाहरण पेश किया है जो सबके लिए प्रेरक साबित होगा।विशाखापट्टनम मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (वीएमआरडीए) के आयुक्त पटनाला बसंत कुमार अपने बेटे की शादी में सिर्फ 36 हजार रुपये खर्च करेंगे। शादी 10 फरवरी को होने जा रही है। इसमें भी आधा हिस्सा वर पक्ष तथा आधा वधू पक्ष वहन करेगा। यह राशि अतिथियों के खान-पान पर खर्च होगी। खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के गवर्नर ईएसएल नरसिम्हन भी शुक्रवार को वर-वधू को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।बसंत कुमार ने वर्ष 2017 में अपनी बेटी की शादी भी इतनी ही सादगी से की थी। तब उन्होंने सिर्फ 16,100 रुपये खर्च किए थे। बसंत कुमार वर्ष 2012 में आइएएस के रूप में प्रोन्नत किए गए थे। इससे पहले वह गवर्नर नरसिम्हन के विशेष कार्याधिकारी तथा संयुक्त सचिव रह चुके हैं।लोगों का कहना है कि बसंत कुमार एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे लोग अपने बच्चों की शादी में अनावश्यक खर्च से बचें।Posted By: Bhupendra Singh
Source: Dainik Jagran February 07, 2019 17:37 UTC