अपना देश आजादी के अमृत काल के दौर में है चहुंओर आजादी का जश्न (Independence Day) मन रहा है, इस मौके पर अगस्त क्रांति की चर्चा न हो तो यह जश्न ही बेमानी है, जब अगस्त क्रांति की बात होगी तो बलिया और उसकी बगावत की चर्चा भी होगी, जी हां बलिया ने अगस्त क्रांति में ऐसी बगावत की ऐसा इतिहास रचा कि आजादी के आंदोलन में उसे बलिया क्रांति (Ballia Revolution) का नाम दिया गया, जिस पर आज भी पूरे देश को नाज है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बलिया का इतिहास केवल आजादी तक नहीं बल्कि पौराणिक काल से है. जानिए कब क्या हुआ9 अगस्त 1942 बलिया के लोग गांधी जी का गंतव्य का अर्थ ढूंढने के लिए बेचैन थे. ऐसे में लोग आर-पार की लड़ाई की तैयारी में लग गए. 15 अगस्त के दिन बलिया आ रहे छात्र जो कि आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए बलिया के लिए रवाना हुए थे.
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 12:07 UTC