भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिकंदी सराय इलाके में एक मस्जिद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मौलवी का सैंपल लिया।भोपाल के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित सिकंदी सराय इलाके में एक मस्जिद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मौलवी का सैंपल लिया।इंदौर में गुरुवार सुबह 114 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, शहर में अब तक 696 लोग संक्रमितभोपाल के पुराने शहर में दो दिन में 2500 सैंपल लिए गए, जांच रिपोर्ट आना बाकीदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 02:45 PM ISTभोपाल. लॉकडाउन फेज-2 के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई। गुरुवार सुबह 114 मामले सामने आए। ये सभी इंदौर हैं। इसके साथ राज्य में 1041 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 55 लोगों की मौत हो चुकी है।अब तक 45 कोरोना के मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां 696 के सामने आए हैं। बुधवार रात 63 और 95 साल की दो महिला मरीजों ने दम भी तोड़ा है। वहीं, राजेंद्र नगर क्वारैंटाइन सेंटर से भागे युवकों की तलाश में पुलिस ने शहर समेत सीमावर्ती जिलों में मुनादी करवाई है। छह दिन पहले कोरोना से जान गंवाने वाले डॉ. शत्रुघ्न पंजवानी की मां ज्ञानीदेवी की भी देर रात मृत्यु हो गई। डॉ. पंजवानी की मृत्यु के बाद परिवार क्वारैंटाइन होकर शुभकारज गार्डन में रह रहा था। ज्ञानीदेवी की सैंपल रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शाम को उनकी तबीयत बिगड़ी तो विशेष अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, टीकमगढ़ में डॉ. पंजवानी के कंपाउंडर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सागर भेजा गया है।लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए भोपाल के पुराने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। हर आने-जाने वाले से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।भोपाल: पुराने शहर में दो दिन में 2500 सैंपल लिएलॉकडाउन वन की गलतियों से सबक लेकर अब भोपाल में कोरोना से लड़ाई में कुछ तेजी नजर आ रही है। कंटेनमेंट और उसके आसपास के इलाके खासकर पुराने शहर में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की संख्या में भी इजाफा किया गया है। 20 दिन पहले तक जहां रोजाना 250 सैंपल भी नहीं हो रहे थे, बुधवार को उनकी संख्या 1000 तक पहुंच गई। मंगलवार को तो 1500 सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।स्क्रीनिंग के लिए लगीं 40 टीमों ने 11 हजार लागों की स्क्रीनिंग की। 20 हजार लोगों के घरों का आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वे किया। 10 हजार लोगों की स्क्रीनिंग अकेले जहांगीराबाद कंटेनमेंट एरिया में हुई जबकि एक हजार की स्क्रीनिंग अशोका गार्डन और बैरागढ़ इलाके में हुई।शिवपुरी: कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज भी ठीक हुआशिवपुरी संक्रमण से मुक्त हो गया है। यहां दो मरीज थे। दोनों स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। खनियाधाना निवासी समीर को बुधवार को जब अस्पताल से छुट्टी हुई तो उसकी आंखें भर आईं। इससे पहले पेट्रोलियम इंजीनियर दीपक शर्मा भी ठीक होकर घर जा चुके हैं।शिवपुरी के दूसरे कोरोनावायरस के संक्रमित मरीज समीर कुरैशी को बुधवार शाम शिवपुरी के जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।मध्य प्रदेश में अब तक 1041 संक्रमित
Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 04:59 UTC