आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन पर लगा प्रतिबंध, गृहमंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठनों की सूची में किया शामिल - News Summed Up

आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन पर लगा प्रतिबंध, गृहमंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठनों की सूची में किया शामिल


आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन पर लगा प्रतिबंध, गृहमंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठनों की सूची में किया शामिलजम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-मुजाहिदीन को गृहमंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल कर दिया है। गृहमंत्रालय का कहना है कि तहरीके मुजाहिदीन के जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल पाया गया है और पुलिस ने इस संबंध में केस भी दर्ज किया है। इसके साथ ही आतंकी गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तान से फंड मिलने के भी सबूत मिले हैं।गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तहरीके मुजाहिदीन को गैर-कानूनी गतिविधि कानून के तहत प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में पहले से 40 संगठन मौजूद है। तहरीके मुजाहिदीन 41वां संगठन बन गया है।वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार तहरीके मुजाहिदीन आतंकी हमलों के साथ-साथ लश्करे तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे संगठनों को आतंकी हमलों में मदद भी करता था। पाक से आए धन की मदद से यह स्थानीय लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने और उन्हें ट्रेनिंग देने का भी काम करता था।Posted By: Ravindra Pratap Sing


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */