आत्महाद के प्रयास में झुलसी: मारपीट कर सास रोजाना मारती थी तानें, परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, स्थिति गंभीर - News Summed Up

आत्महाद के प्रयास में झुलसी: मारपीट कर सास रोजाना मारती थी तानें, परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, स्थिति गंभीर


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurMother in law Used To Beat Her Every Day By Taunting, Troubled Woman Set Herself On Fire, Situation Criticalआत्महाद के प्रयास में झुलसी: मारपीट कर सास रोजाना मारती थी तानें, परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, स्थिति गंभीरजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर के निकटतर्वी डांगिवायास थाना क्षेत्र के दांतीवाड़ा में रहने वाली एक महिला ने रोजाना सास के तानों और झगड़ों से परेशान होकर खुद को आग लगा दी। महिला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पर्चा बयान पर पुलिस ने सास के खिलाफ महिला उत्पीडऩ का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। घटना में डांगियावास पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।डांगियावास पुलिस ने बताया कि दांतीवाड़ा की रहने वाली 24 साल की आरती पत्नी परवीन पुरी गोस्वामी ने पर्चा बयान दिया। इसमें बताया कि उसका पीहर भोपालगढ़ के अरटिया कलां गांव में आया है। उसकी शादी 6 साल पहले दांतीवाड़ा निवासी परवीन पुरी पुत्र ओमपुरी के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी दो संतानें 2 साल की बेटी तमन्ना और 3 माह का पुत्र प्रतीक हुआ है। उसकी सास शांतिदेवी आए उससे झगड़ा कर मारपीट करती है। वह संतान को लेकर कई बार उलाहना देती आ रही है। 31 मई को वह अपने कमरे थी तब उसकी सास शांतिदेवी हाथ में फावड़ा लेकर आई और मारपीट करने लगी। तब परेशान आरती ने माचिस की तिली से खुद को आग लगा दी।पर्चा बयान आधारित रिपोर्ट में बताया कि वक्त घटना उसका पति परवीन, जेठ महेंंद्र आदि घर पर ही मौजूद थे। बाद में पति परवीन पुरी ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद उसकी सास भाग गई। डांगियावास पुलिस ने बताया कि आग से आरती के हाथ पैर,पेट व छाती आदि झुलसे है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। सास की तलाश की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */