ऐप पर पढ़ें-नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षकों से वादाखिलाफी का काम किया है- विधानमंडल व विधायकों का घेराव करने की राज्यव्यापी आन्दोलन की तैयारीआरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व में शिक्षा- शिक्षक जागरण अभियान रथ आरा पहुंचा। स्थानीय शिक्षकों ने संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू के नेतृत्व में स्वागत किया। रेडक्रॉस भवन में सभा की गई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू और संचालन प्रधान सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु सहित सभी शिक्षक नेताओं ने डॉ भीमराव आंबेडकर, जयप्रकाश नारायण और वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिकार यात्रा का शुभारंभ 21 जून से शिक्षा मंत्री के गृह जिला मधेपुरा से किया गया है। अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य से लाई गई है। इस नियमावली को लागू होने के बाद एक ही विद्यालय में तीन तरह के शिक्षक शिक्षण कार्य करते नजर आएंगे। इससे शिक्षा व्यवस्था में विषमता आएंगी। बच्चों के शिक्षा पर इसका व्यापक दुष्प्रभाव पडे़गा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने शिक्षकों से वादाखिलाफी का काम किया है। मधुबनी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान सभी जिलों के संघीय प्रतिनिधियों और शिक्षकों को गोलबंद कर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विधानमंडल व विधायकों का घेराव करने की राज्यव्यापी आन्दोलन की तैयारी की जाएगी। ताकि विधानसभा सत्र के दौरान पटना के आन्दोलन में सूबे के सभी नियोजित शिक्षक जूट सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष सह् उपाध्यक्ष अनवार करीम ने कहा कि सरकार बीपीएससी से शिक्षक बहाली के नाम पर आम जनता को भ्रमित कर शिक्षकों के प्रति द्वेष फैला रही है। कार्यक्रम में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के शौकत अली अपने सैकड़ों शिक्षकों के साथ संघ से इस्तीफा देकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह उपाध्यक्ष अनवार करीम, उपाध्यक्ष शंभु यादव, महासचिव राकेश कुमार, सचिव निरंजन कुमार, धनन्जय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, सदाकत हुसैन, संजय कुमार सिंह, नन्दकिशोर सिंह, इन्दु श्रीवास्तव, शंकर कुमार, सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह, महेश रजक, प्रखण्ड अध्यक्ष क्रमश: किंग अभिषेक क्षत्रप, अरुण कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, लालबाबु सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार, संतोष प्रसाद, राणा, संजय कुमार सिंह,सत्येंद्र दुबे, मोहम्मद असलम रजा, सचिव जयप्रकाश ठाकुर सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran June 25, 2023 18:13 UTC