आसिम मुनीर और जेडी वेंस के साथ दिखी 'मिस्ट्री' गर्ल कौन है? ईरान युद्ध रोकने में बड़ी भूमिका - News Summed Up

आसिम मुनीर और जेडी वेंस के साथ दिखी 'मिस्ट्री' गर्ल कौन है? ईरान युद्ध रोकने में बड़ी भूमिका


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता चल रही है। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बातचीत में शामिल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने जेडी वेंस का स्वागत किया।आसिम मुनीर और जेडी वेंस की मुलाकात के वक्त एक महिला खासतौर पर नजर आईं, जो इस शांति वार्ता के बीच भी एक अहम रोल अदा कर रही हैं। इस महिला का नाम नैटली ए. बेकर है। कौन हैं नैटली बेकर? नैटली बेकर एक अमेरिकी डिप्लोमैट हैं। पाकिस्तान में इस समय अमेरिकी राजदूत के पद पर कोई नियुक्त नहीं है। ऐसे में चार्ज डी अफेयर्स के तौर पर नैटली ही अमेरिकी दूतावास की तरफ से नेतृत्व कर रही हैं।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 16:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */