Jabalpur News: व्हाॅट्सएप मैसेज को टच करते ही ट्रांसफर हो गए पौने 5 लाख रुपए - News Summed Up

Jabalpur News: व्हाॅट्सएप मैसेज को टच करते ही ट्रांसफर हो गए पौने 5 लाख रुपए


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हनुमानताल थाना में रोहिणी शुक्ला ने लिखित शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि वे हनुमानताल थाना में सहायक उप-निरीक्षक हैं। उनका बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिटी ब्रांच में है। बीते 30 मार्च को उनके व्हाॅट्सएप पर पनागर निवासी परिचित धनेश पटेल के मोबाइल नम्बर से एक वेडिंग इनविटेशन का मैसेज फाइल फाॅर्मेट के रूप में आया था।मोबाइल हैक होने के बाद मिली राशि कटने की जानकारी- पीड़ित ने आगे बताया कि उक्त वेडिंग इनविटेशन को देखने के लिए जब उन्होंने मैसेज को टच किया। तब वह डाउनलोड हो गया और तत्काल उनका मोबाइल हैक हो गया।इस दौरान एक फाइल बार-बार ओपन होने पर उन्होंने मैसेज को डिलीट भी किया लेकिन कुछ समय तक उनका मोबाइल हैक ही रहा और उनके मोबाइल पर कुछ मैसेज भी आए। इन संदेशों को देखने पर यह पता चला कि 4 और 5 अप्रैल के बीच बैंक खाते में जमा 4 लाख 98 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar April 11, 2026 16:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */