इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने एसआई पर 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाकर किया सुसाइड, सस्पेंड - News Summed Up

इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने एसआई पर 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाकर किया सुसाइड, सस्पेंड


नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। राजेंद्र नगर थाना थाने के एसआई पर गाड़ी छोड़ने के एवज में 50 हजार रूपये की मांग का आरोप लगाते हुए टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया है। मामले में एसआई को सस्पेंड कर दिया गया। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर एसआई पर मारपीट और पैसों की मांग का आरोप लगाया है।सोमवार रात अभिषेक पाटिल की कार का एक्सीडेंट एक अन्य कार से हो गया था। मृतक ने आरोप लगाया कि इस मामले में एसआई मनोहर पाल ने कार छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की और मारपीट की।देर रात घर लौटने के बाद अभिषेक ने वीडियो बनाकर अपने स्वजन को भेजा और मंगलवार दोपहर में फांसी लगा ली। वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उसे थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मी का व्यवहार ठीक था, लेकिन एक सब इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी और मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि घटना सोमवार रात 12 बजे की है। एक्सीडेंट के बाद डायल 112 पर काल आया था। वाहन चालक ने गाड़ी डैमेज होने पर 25 हजार रूपये मांगे थे। मृतक के खिलाफ किशनगंज थाने में लूट का अपराध दर्ज है।


Source: Dainik Jagran April 07, 2026 18:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */