इंदौर से कटड़ा के लिए 17 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, लंबी प्रतीक्षा सूची से मिलेगी राहत - News Summed Up

इंदौर से कटड़ा के लिए 17 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, लंबी प्रतीक्षा सूची से मिलेगी राहत


इंदौर से कटड़ा के लिए 17 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, लंबी प्रतीक्षा सूची से मिलेगी राहतइंदौर, नई दिल्ली। रेलवे प्रशासन ने माता वैष्णो देवी कटड़ा और इंदौर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत दिलाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 09321 नंबर की ट्रेन 17 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार इंदौर से रात 11.30 बजे रवाना होकर बाद शुक्रवार मध्य रात्रि 12.30 बजे कटड़ा पहुंचेगी।वापसी में 09322 नंबर की ट्रेन 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार तड़के 3.50 बजे कटड़ा से रवाना होकर शनिवार सुबह साढ़े सात बजे इंदौर पहुंचेगी।रास्ते में इसका ठहराव देवास, उज्जैन, नागदा,कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर में होगा। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।Posted By: Hemant Kumar Upadhyay


Source: Dainik Jagran May 13, 2023 04:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */