दैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 05:00 AM ISTइंदौर. कालानी नगर में ये दोनों युवक बिना कारण सड़क पर घूम रहे थे। एरोड्रम पुलिस ने इन्हें पकड़ा और युवकों से माफी मांगने को कहा। युवकों ने माफी मांगी और कहा कि हम इंदौर के लोगों के दुश्मन हैं, जो लॉकडाउन में घूम रहे हैं। पुलिस ने इसका वीडियो बनाकर युवकों के वाट्स एप ग्रुप में डलवाया।इंदौर। तस्वीर खजराना क्षेत्र की है। ये लोग रोक के बावजूद सड़क पर घूम रहे थे। ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग करने के लिए पुलिस ने इन्हें देखा तो बाइक से टीम को वहां भेजकर इन लोगों को पकड़़ा। पिछले दो दिन में संवेदनशील और कंटेनमेंट एरिया में ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस ने करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया। सबसे ज्यादा 71 केस खजराना क्षेत्र के थे। तिलक नगर में 13 और कनाड़िया में पांच केस दर्ज किए। खजराना में ड्रोन कैमरे से बस्तियों और काॅलोनियों में पुलिस की बाइक पार्टियों से मूवमेंट करवाया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 23:48 UTC