पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अमेरिका के साथ पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद की जड़ें तभी पड़ीं जब वह अमेरिका के लिए अफगानिस्तान में जंग में कूदा. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर अपने इतिहास को स्वीकार करने से बचता है, जबकि हकीकत यह है कि आतंकवाद की जड़ें उसी दौर में पड़ीं जब पाकिस्तान अमेरिका के लिए अफगानिस्तान में जंग में कूदा. ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की दो जंगों में पाकिस्तान की भागीदारी पर भी सवाल उठाए. उनके मुताबिक 1989 के बाद अमेरिका के साथ अफगानिस्तान को लेकर रणनीतिक नजदीकियां पाकिस्तान के लिए लंबी अवधि का नुकसान साबित हुईं. ख्वाजा आसिफ ने उस नैरेटिव को भी चुनौती दी, जिसमें अफगान जंग को मजहब के कर्तव्य के रूप में पेश किया गया था.
Source: NDTV February 11, 2026 11:40 UTC