इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के डेब्यू पर कोच राहुल द्रविड़ ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा? - News Summed Up

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के डेब्यू पर कोच राहुल द्रविड़ ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?


इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के डेब्यू पर कोच राहुल द्रविड़ ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा? श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का एकदिवसीय क्रिकेट में स्वागत किया। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में पदार्पण किया।कोलंबो, एएनआइ। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का एकदिवसीय क्रिकेट में स्वागत किया। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में पदार्पण किया। बीसीसीआइ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें द्रविड़ को सूर्यकुमार और इशान का एकदिवसीय टीम में स्वागत करते देखा जा सकता है।राहुल द्रविड़ ने पहले एकदिवसीय मैच की शुरुआत से पहले टीम की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, 'स्पष्ट रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि है, परिवार में दो लोगों का स्वागत है। यह बहुत कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह वास्तव में इनके के लिए ही नहीं, बल्कि इनके परिवार के लिए भी गर्व का क्षण है। इशान किशन के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन का मौका है, क्योंकि उनका आज जन्मदिन है।'धवन ने किशन और भुवनेश्वर ने सूर्यकुमार सौंपी वनडे कैंपकप्तान शिखर धवन ने इशान किशन को वनडे कैप सौंपी, जबकि उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने सूर्यकुमार यादव को टोपी सौंपी। दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम भले ही कई युवा खिलाड़ियों को चुना हो, लेकिन मेहमान टीम अब भी एकदिवसीय सीरीज में फेवरेट है।बगैर स्टार खिलाड़ियों के श्रीलंका दौरे पर गई है टीम इंडियाबता दें कि टीम इंडिया इस दौरे पर बगैर रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, रिषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों के गई है। ये खिलाड़ी फिलहाल इंग्लैंड में हैं और उन्हें यहां अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद भी भारतीय टीम श्रीलंका से काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इसमें शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू शामिल हैं। सैमसन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।


Source: Dainik Jagran July 18, 2021 11:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */