Dainik Bhaskar Feb 06, 2019, 10:00 AM ISTबुधवार तड़के 2.31 बजे फ्रेंच गुयाना से एरियन स्पेस रॉकेट से किया गया प्रक्षेपण42 मिनट बाद उपग्रह कक्षा में स्थापित, 2019 में इसरो का यह तीसरा कामयाब मिशननई दिल्ली. इसरो ने अपना संचार उपग्रह जीसैट-31 कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित कर दिया है। इसे बुधवार तड़के 2.31 बजे फ्रेंच गुयाना के कॉरो से यूरोपीय रॉकेट एरियन-5 की मदद से लॉन्च किया गया। यह 15 साल तक काम करेगा। इसके जरिए अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद मगासागर के इलाके में संचार क्षमता बढ़ेगी। 2019 में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रह का यह तीसरा कामयाब प्रक्षेपण है।2535 किलो वजनी है जीसैट-31 उपग्रह
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 03:23 UTC