ईयरफोन ने ले ली जान: कान में ईयरफोन लगा रेलवे ट्रेक पर गाने सुनते हुए जा रहा था युवक, नहीं सुनाई थी इंजन की आवाज, चपेट में आने से मौत - News Summed Up

ईयरफोन ने ले ली जान: कान में ईयरफोन लगा रेलवे ट्रेक पर गाने सुनते हुए जा रहा था युवक, नहीं सुनाई थी इंजन की आवाज, चपेट में आने से मौत


Hindi NewsLocalRajasthanPaliYouth Dies After Being Hit By Train Engineईयरफोन ने ले ली जान: कान में ईयरफोन लगा रेलवे ट्रेक पर गाने सुनते हुए जा रहा था युवक, नहीं सुनाई थी इंजन की आवाज, चपेट में आने से मौतमारवाड़ जंक्शन (पाली) 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।मारवाड़ जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन के निकट स्थित डीएफसी रेलवे ट्रेक पर रविवार को एक युवक कान में ईयरफोन डालकर गाने सूनते हुए जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे रेलवे इंजन ने हॉर्न भी बजाया लेकिन उसे सुनाई नहीं दिया। इंजन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी मोहनसिंह के अनुसार मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष हैं। उसके पास कोई अन्य सामान नहीं मिला। हादसे में फोन टूट कर बिखर गया। पुलिस सिम की कॉल डिटेल निकला रही हैं जिससे की युवक की शिनाख्त हो सके। मृतक का शव पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक मारवाड़ जंक्शन के आस-पास के क्षेत्र का हो सकता हैं। इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की है। जिससे की उसकी पहचान हो सके।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */