ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी और बासिज कमांडर पर एयरस्ट्राइक, इजरायल का दावा- मारे गए - News Summed Up

ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी और बासिज कमांडर पर एयरस्ट्राइक, इजरायल का दावा- मारे गए


इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को रात के समय किए गए एक एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी ईरान में रात भर चली एक हवाई हमले में मारे गए. उनके अनुसार, इस हमले में ईरान के कई नागरिकों, सैन्य कमांडरों और इस्लामी क्रांति के एक बड़े नेता की मौत हुई. स्थिति अब भी अस्पष्टइजरायल के दावे के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अली लारिजानी की वर्तमान स्थिति क्या है. आईडीएफ का कहना है कि इस हमले में बासिज के उप कमांडर और अर्धसैनिक बल के अन्य शीर्ष अधिकारी भी मारे गए.


Source: NDTV March 17, 2026 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */