क्या ट्रंप से ईरान के लीडर ने संपर्क किया है, क्या अमेरिका-इजरायल पर ईरान की जवाबी कार्रवाई कमजोर पड़ गई है, क्या ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी, वाकई मिट्टी में मिल गई है? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान का अंडरग्राउंड मिसाइल स्टॉक को वहीं कबाड़ में बदल दिया है. लेकिन अमेरिकी फौज का कहना है कि युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने ईरान के एक ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी फौजों ने ईरान की कई फैसिलिटी साइट्स समाप्त कर दी है, मिसाइल फैक्ट्री को वहीं नष्ट कर दिया है. हालांकि ऐसा लग रहा है कि अगर ईरान नहीं रुका तो लंबे युद्ध में उसकी हालत सीरिया-सूडान जैसे हो सकती है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के तेवर देखते हुए लग रहा है कि वो ईरान की बर्बादी तक रुकने के मूड में नहीं हैं.
Source: NDTV March 06, 2026 15:53 UTC