ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खर्राज़ी का आज निधन हो गया। खर्राज़ी इस सप्ताह के आरंभ में अपने आवास पर हुए हमले में घायल हो गए थे। उनकी पत्नी की भी इसी हमले में मृत्यु हो गई थी। खर्राज़ी वर्ष 1997 से 2005 तक देश के विदेश मंत्री रहे थे। उन्होंने इस्लामी क्रांति के बाद भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे रणनीतिक परामर्श परिषद के सदस्य भी थे।खर्राज़ी रणनीतिक विदेश संबंध परिषद के प्रमुख थे। यह संस्था विदेश नीति पर मार्गदर्शन प्रदान करने वाली सलाहकार संस्था है और सीधे ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व को रिपोर्ट करती है।
Source: NDTV April 10, 2026 05:18 UTC