ईरान ने इजरायल में अमेरिकी विमानों पर हमले का किया दावा, UAE पर भी मंडरा रहा खतरा - News Summed Up

ईरान ने इजरायल में अमेरिकी विमानों पर हमले का किया दावा, UAE पर भी मंडरा रहा खतरा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में युद्ध अपने चरम पर है। बुधवार को ईरानी सेना ने दावा किया कि उसके हमलों से आज सुबह इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान को नुकसान पहुंचा है।अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने यह भी कहा कि उसने संयुक्त अरब अमीरात में ड्रोन इंटरसेप्शन और युद्ध स्थलों को निशाना बनाया है।आईआरजीसी ने क्या कहा? इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि नए किए गए हमलों में कम से कम 100 भारी मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। अलजजीरा के अनुसार, आईआरजीसी ने दावा किया कि ईरान और उसके सहयोगी द्वारा किए गए हमलों की ताजा लहर में 100 से अधिक भारी मिसाइलों और हमलावर ड्रोनों के अलावा कम से कम 200 रॉकेटों का भी इस्तेमाल किया गया।आईआरजीसी ने कहा कि इन हमलों में इजरायल के अलग-अलग ठिकानों के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। इनमें बहरीन में अमेरिकी सेना की मेजबानी करने वाला एक ठिकाना और कुवैत के अल-अदिरी अड्डे पर स्थित अमेरिकी हेलीकॉप्टर इकाई शामिल है।


Source: Dainik Jagran April 01, 2026 16:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */