Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurOn Saturday, One Thousand 32 Newly Infected, 16 Died, 43 Thousand Patients CrossedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउदयपुर में नहीं थम रहा कोरोना: शनिवार को आए 1032 नए संक्रमित, 16 की गई जान, 43 हजार पार पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ाउदयपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना जांच करता हेल्थ वाॅरियर।उदयपुर में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 1032 नए संक्रमित सामने आए। जबकि 16 मरीजों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 43,236 पर पहुंच गई है। शनिवार को आए संक्रमित मरीजों में से 612 उदयपुर के शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।उदयपुर में संक्रमित मरीजों की बढ़ोतरी के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। उदयपुर में शनिवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 1523 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिसके बाद कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 34,729 के आंकड़े पर पहुंच गई है। हालांकि कोरोना का घातक रूप अब भी बरकरार है। जिसकी वजह से मई महीने के शुरुआती 8 दिनों में उदयपुर में कोरोना 117 लोगों की जान ले चुका है।लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारीउदयपुर में निरंकुश होते कोरोना संक्रमण के बावजूद शहरवासियों की लापरवाही अभी जारी है। जिसके खिलाफ उदयपुर पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार ने बताया कि शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। जो लापरवाह लोगों को क्वारंटाइन करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। जिसके तहत अब तक 160 से अधिक व्यक्तियों को क्वॉरंटाइन किया जा चुका है। ऐसे में सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही अपने घर से बाहर निकलें।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 12:45 UTC