डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया की फ्लाइट एआइ-171 के भीषण हादसे को 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब भी सैकड़ों परिवार अपने अपनों की मौत के असली कारण जानने के लिए भटक रहे हैं।इसी पीड़ा के बीच गुजरात के करीब 30 पीड़ित परिवारों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है।पीएम मोदी के आगे रखी मांगपीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि हादसे की असली वजह क्या थी। उन्होंने मांग की है कि यदि ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, तो कम से कम इसे परिवारों के साथ निजी तौर पर साझा किया जाए।
Source: Dainik Jagran April 04, 2026 21:21 UTC