एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर शेयर किया दस्तावेज - News Summed Up

एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर शेयर किया दस्तावेज


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाॅलीवुड एक्टर ने ट्विटर पर अपने नागरिकता संबंधी दस्तावेज शेयर किया तथा लिखा- 'दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे। जय हिंद।'Dil aur citizenship, dono Hindustani. Happy Independence Day! 🇮🇳 pic.twitter.com/DLH0DtbGxk August 15, 2023Bollywood News inextlive from Bollywood News Deskबाॅलीवुड एक्टर ने पहले कहा था कि वे बहुत दुखी होते हैं जब लोग उनकी देशभक्ति के बारे में उनसे पूछते थे। एक बार उन्होंने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि भारत उनके लिए सबकुछ है। जो भी उन्होंने पाया है सब इसी देश में हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें देश के लिए कुछ करने का मौका मिला है। फिर भी लोग बिना जाने-समझे उनके बारे में बोलते हैं तो वे दुखी महसूस करते हैं।अक्षय कुमार ने 2019 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया तो उनकी नागरिकता पर लोग सोशल मीडिया पर बातें करने लगे। अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी।


Source: Dainik Jagran August 16, 2023 00:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */