बड़ी बात ये है कि IT शेयरों में मंगलवार को जहां 7 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही थी, वे आज सरसरा कर ऊपर भागे हैं. बाजार में तेजी की वजह ये एक रिपोर्टबाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में खरीदारी लौटना है. दोपहर करीब 1 बजे सेंसेक्स 636 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,707 और निफ्टी 191 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,770 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 981 अंक या 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,156 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 243 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,154 पर था. खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति औंस और ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 101.3 डॉलर प्रति औंस पर था.
Source: NDTV March 18, 2026 12:35 UTC