एमपी के बैतूल में बस-कार की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौके पर मौत, महाराष्ट्र से घर लौट रहे थे मजदूर - News Summed Up

एमपी के बैतूल में बस-कार की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौके पर मौत, महाराष्ट्र से घर लौट रहे थे मजदूर


मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। बस और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर हो गई। घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैतूल के झल्लर पुलिस स्टेशन के पास यह हादसा हुआ।बताया गया है कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुआ। देर रात करीब दो बजे हुए इस हादसे में छह पुरुष, तीन महिलाअ व पांच साल की एक बच्ची और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे का शिकार हुए लोग मजदूर थे, जो राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीडि़तों के शवों को वाहन को काट कर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर को झपकी आने के कारण एसयूवी कार बस में जा टकराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम ने परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्र ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। साथ ही शिवराज सिंह ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों 2 लाख और घायलों को 10 हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है।


Source: Dainik Bhaskar November 04, 2022 06:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */