रांची (ब्यूरो) । दैनिक जागरण के द्वारा आयोजित अभियान भारत रक्षक पर्व पर बूटी मोड़ स्थित हनुमान नगर में स्कूल ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल में राखी और कार्ड सैनिक भाइयों के लिए रंग बिरंगी राखियां और कार्ड बनाई गई। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों को भेजी जाएगी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल महेश तिवारी ने कहा की दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा की हमें गर्व है कि हमारे देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए हमारे बच्चों के द्वारा राखी और कार्ड बनाया गया है, जिसे दैनिक जागरण के माध्यम से भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों के प्रति भी आभार प्रकट किया, क्योंकि इन बच्चों के द्वारा रंग-बिरंगी राखियां सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों को सुनी कलाइयों पर बांधी जाएगी।हरित दिवस मनायाऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल, हनुमान नगर, बूटी मोड में हरित दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों के बीच पौधों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया और प्राकृतिक सौंदर्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। छात्र-छात्राएं ने विभिन्न पौधों को लगाया और इससे वातावरण में साकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा दिया। इस समर्पण में, हमने स्थानीय समुदाय को भी जागरूक किया कि हरित भारत ही स्वच्छ भारत है।बच्चों ने सैनिकों के लिए बनाई राखीदैनिक जागरण के द्वारा आयोजित अभियान भारत रक्षक पर्व पर बूटी मोड़ स्थित हनुमान नगर में स्कूल ऑक्सब्रिज पब्लिक स्कूल में राखी और कार्ड सैनिक भाइयों के लिए रंग बिरंगी राखियां और कार्ड बनाई गई। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों को भेजी जाएगी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल महेश तिवारी ने कहा की दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा की हमें गर्व है कि हमारे देश की सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए हमारे बच्चों के द्वारा राखी और कार्ड बनाया गया है, जिसे दैनिक जागरण के माध्यम से भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों के प्रति भी आभार प्रकट किया, क्योंकि इन बच्चों के द्वारा रंग-बिरंगी राखियां सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों को सुनी कलाइयों पर बांधी जाएगी।
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 17:23 UTC