Gorakhpur News : चार्जिंग की खत्म होगी प्रॉब्लम, आठ करोड़ से कोनी में बनेगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन - News Summed Up

Gorakhpur News : चार्जिंग की खत्म होगी प्रॉब्लम, आठ करोड़ से कोनी में बनेगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन


गोरखपुर (ब्यूरो)। जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने प्रपोजल तैयार कर शासन को भेज दिया है। बजट मिलने ही कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू कर देगा। कोनी में चार्जिंग डिपो बन जाने से इलेक्ट्रिक बसों का निर्बाध संचालन शुरू हो जाएगा। चार्ज समाप्त होने पर उन्हें भागकर महेसरा डिपो नहीं जाना पड़ेगा। महानगर और आसपास वाले एरिया में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। लोगों का आवागमन सुगम होगा।आठ रूटों पर चल रहीं बसेंसिटी के आठ रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं। इन बसों के लिए महेसरा में चार्जिंग डिपो बनाया गया है। रास्ते में चार्ज समाप्त होने के बाद बसों को महेसरा डिपो जाना पड़ता है। ऐसे में बसों का संचालन प्रभावित होता है। लोग इंतजार करते रह जाते हैं और बसें समय से नहीं पहुंच पातीं। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर 120 किमी तक चलती हैं।एक साथ 25 ई-बसें होंगी चार्जकोनी बस चार्जिंग स्टेशन में चार्जिंग प्वाइंट, बाउंड्रीवाल, फर्श, ऑफिस, ड्राइवर्स और कंडक्टर्स के ठहरने की व्यवस्था होगी। साथ ही बसों के लिए अलग से प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जाएगा। इस चार्जिंग बस स्टेशन में एक साथ 25 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की व्यवस्था भी होगी।सहजनवां, कौड़ीराम में भी योजनाशासन के निर्देश और पैसेंजर्स की मांग पर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने महेसरा और कोनी के बाद सहजनवां, कौड़ीराम और भटहट में भी इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो के निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार सिटी के अलावा चौरीचौरा, गोला और बड़हलगंज तक किया जाना है। आने वाले दिनों में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। जिसमें 25 बसों के जल्द मिलने की संभावना है। 29 दिसंबर 2021 से सिटी में इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी।फैक्ट फीगर-25 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगेे- 1.5 एकड़ जमीन पर बनेगा- 8 करोड़ होगी लागत- 25 इलेक्ट्रिक बस चल रहींनगर निगम की तरफ से इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो निर्माण के लिए कोनी में करीब डेढ़ एकड़ भूमि मिल गई है। 8 करोड़ की लागत से बस चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- ओपी यादव, जेई सीएनडीएसगोरखपुर से लखनऊ, अयोध्या चलेंगी इलेक्ट्रिक बसेंगोरखपुर से लखनऊ, अयोध्या आदि के बीच इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। परिवहन निगम का निदेशक मंडल इलेक्ट्रिक बस संचालन पर पहले ही मुहर लगा चुका है। जल्द ही बसों को खरीदने के लिए टेंडर निकालने की तैयारी है। परिवहन निगम 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। इनमें पायलट प्रोजेक्ट के तहत बसें कहां के लिए चलेंगी और चार्जिंग स्टेशन कहां बनेंगे, इसका खाका तैयार कर लिया है। निगम के अनुसार एक बार चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर तक चलने वाली बसें अब आसानी से उपलब्ध हैं।इन बस स्टेशनों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशनगोरखपुर, लखनऊ में आलमबाग, चारबाग, अवध व बलिया, आजमगढ़, बरेली, कानपुर


Source: Dainik Jagran August 19, 2023 16:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */