Hindi NewsBusinessSBI ; Loan ; Online Fraud ; SBI Cautioned Customers, If Calls Are Made In The Name Of Lending, Do Not Get Caught In The FraudAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपऑनलाइन फ्रॉड: SBI ने ग्राहकों को किया सावधान, लोन देने के नाम पर कॉल आए तो उसके झांसे में न आएंनई दिल्ली एक दिन पहलेकॉपी लिंकदेश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर्स को फैक लोन कॉल्स को लेकर आगाह किया है। SBI ने सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से कहा है कि अगर कोई आपसे SBI Loan Finance Ltd. या ऐसी ही किसी अन्य कंपनी से संपर्क करता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका SBI से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग झूठे लोन ऑफर्स देकर हमारे ग्राहकों के साथ ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।BEWARE SBI CUSTOMERS! If you are contacted by SBI Loan Finance Ltd. or any such entities then be informed that these are not associated with SBI. They are giving fake loan offers in order to scam our customers pic.twitter.com/tb0rbDPs1G — State Bank of India (@TheOfficialSBI) April 20, 2021लोन चाहिए तो ब्रांच जाएंSBI ने कहा कि अगर किसी को लोन चाहिए तो वो अपने करीब SBI ब्रांच में जाए, बिचौलियों को बढ़ावा देने से बचें। बैंक के अनुसार बैंक कि ऐसी कोई कंपनी नहीं है और न ही बैंक लोन के लिए किसी को कॉल करता है।पर्सनल डिटेल्स शेयर न करन की भी दी सलाहवहीं SBI ने अपना पैन (PAN) डिटेल्स, INB क्रेडेंशियल्स, मोबाइल नंबर, यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम पिन और यूपीआई वीपीए किसी के साथ शेयर न करने को कहा है। SBI ने कहा है कि थिंकेश्वर हमेशा अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन को निजी रखते हैं। वह हमेशा अपनी पर्सनल डिटेल किसी के भी साथ शेयर करने से पहले दो बार सोचते हैं। इसके अलावा अगर इस तरह का कोई केस होता है तो उसकी शिकायत https://cybercrime.gov.in पर करते हैं।समय-समय पर ग्राहकों को करता रहता है सावधानबैंक समय-समय पर सोशल मीडिया के जिए अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सावधान करता रहता है। कुछ दिनों पहले ही बैंक ने लोगों को वॉट्सऐप कॉल या मैसेजेज से सावधान रहने को कहा था।बचने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यानकभी भी किसी के साथ अपनी पर्सनल बैंकिंग डिटेल सांझा न करें।अपने खाते के पासवर्ड को लगातार बदलें।कभी भी फोन, ईमेल या एसएमएस पर अपने इंटरनेट बैंकिंग डिटेल किसी को न बताएं।कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।किसी भी बैंक से संबंधित जानकारी के लिए हमेशा SBI की अधिकृत वेबसाइट पर निर्भर रहें।धोखेबाजों के लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों या निकटतम SBI ब्रांच को रिपोर्ट करें।
Source: Dainik Bhaskar April 21, 2021 07:30 UTC