कई दिनों से फोन नहीं उठा रही थी गर्लफ्रेंड, गुस्से में भरा लड़का पहुंचा हॉस्टल, गार्ड के रोकने पर भी नहीं माना, खड़ा कर दिया हंगामा - News Summed Up

कई दिनों से फोन नहीं उठा रही थी गर्लफ्रेंड, गुस्से में भरा लड़का पहुंचा हॉस्टल, गार्ड के रोकने पर भी नहीं माना, खड़ा कर दिया हंगामा


में एक इंस्टीट्यूट के कैंपस में बने हॉस्टल में फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड ने कॉल नहीं उठाया, तो लड़के ने नाराज होकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने 5वीं फ्लोर पर छलांग लगा दी। इस हादसे में लड़के का कूल्हा और पैर टूट गया है। घटना की खबर मिलते पुलिस ने मौके अस्ताल पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है।गर्लफ्रेंड के हॉस्टल में युवक ने की फायरिंग- घटना पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट एंड रिसर्च कैंपस की है। आरोपी युवक का नाम सूरज महेंद्र कुमार सोनी है और वो का रहने वाला है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।- पुलिस को घटना की खबर हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड विजय आनंद ने दी थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।- विजय आनंद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मंगलवार को सूरज हॉस्टल पहुंचा था और जब उसे अंदर घुसने से रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।- गार्ड ने आरोप लगाया कि सूरज ने उसके साथ गाली-गलौंच भी किया और उसे अपने साथ खींचते हुए लिफ्ट से 5वीं फ्लोर तक ले गया, जहां उसकी कथित गर्लफ्रेंड का रूम है।- गार्ड ने बताया कि सूरज ने फायरिंग शुरू कर दी और इसके बाद पकड़े जाने से डर से 5वीं मंजिल से ही छलांग लगा दी। उसे पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किया गया है।युवक ने सुनाई ये कहानी- युवक ने पुलिस को बताया कि उसने जिस कॉलेज से इंजीनियरिंग की, उसी कॉलेज से उसकी कथित गर्लफ्रेंड ने एमबीए किया था। इसी दौरान दोनों का अफेयर भी हुआ।- सूरज का कहना है कि इंजीनियरिंग के बाद से वौ नौकरी ढूंढ रहा है और इसी दौरान लड़की ने दूसरी जगह एडमिशन ले लिया है और उससे बात करनी तक बंद कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */