खास बातें बीजेपी के सामने 2014 के चुनाव में मिली जीत को दोहराने की चुनौती विधानसभा चुनाव में सिर्फ 0.5 फीसदी अधिक वोट पाकर कांग्रेस ने सरकार बनाई बीजेपी हार से सबक लेकर जुटी, कांग्रेस को जनकल्याण के कार्यों पर भरोसाराजस्थान में चुनावों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में रायशुमारी शुरू हो गई है. हाल ही में हुए राजस्थान विधानसभा के चुनाव में भले ही कांग्रेस की सरकार बनी हो लेकिन यह कोई एकतरफा जीत नहीं थी. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में सिर्फ 1.5 लाख वोटों का अंतर रहा. राजस्थान विधानसभा चुनाव में बामुश्किल 100 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए नई रणनीति बनाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने सभी अच्छे उम्मीदवारों को विधानसभा का चुनाव लाड़वा दिया.
Source: NDTV February 06, 2019 14:03 UTC