कनाडा में दो सिख डॉक्टर भाइयों ने दाढ़ी कटवा दी, मरीजों के इलाज में हो रही थी परेशानी - Dainik Bhaskar - News Summed Up

कनाडा में दो सिख डॉक्टर भाइयों ने दाढ़ी कटवा दी, मरीजों के इलाज में हो रही थी परेशानी - Dainik Bhaskar


दिनभर मेडिकल-ग्रेड का मास्क पहनने में तकलीफ होती थी, इसलिए कठिन फैसला लियासंजीत सिंह सलूजा फिजिशियन हैं जबकि उनके भाई रंजीत सिंह न्यूरोसर्जन हैंदैनिक भास्कर May 07, 2020, 11:27 PM ISTटोरंटो. कनाडा में दो सिख डॉक्टर भाइयों ने सेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने मरीजों के इलाज के लिए अपनी दाढ़ी तक कटवा दी। दरअसल, कोरोना के मरीजों के इलाज के दौरान उन्हें मेडिकल ग्रेड के मास्क पहनना जरूरी था। दाढ़ी के साथ पूरे दिन मास्क पहनना मुश्किल काम था। इसके चलते दोनों भाइयों ने अपनी दाढ़ी ही कटवा दी।सिख धर्म में दाढ़ी और सिर के बाल नहीं कटवाए जाते हैं। ऐसे में यह कठिन फैसला लेना दोनों भाइयों के सेवा के जज्बे को दिखाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांट्रियल निवासी फिजिशियन डॉ. सिंह ने कहा- काम न करना हमारी शपथ के खिलाफ हैडॉ.संजीत सिंह ने एमयूएचसी की वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट भी पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम काम छोड़ भी सकते थे, लेकिन ऐसे समय में जब स्वास्थ्यकर्मी बीमार पड़ रहे हैं। तो हम बोझ बढ़ाना नहीं चाहते थे। काम न करना डॉक्टर के रूप में हमारी शपथ के खिलाफ और सेवा के सिद्धांतों के खिलाफ है।’’आईना देखता हूं तो झटका लगता है- डॉ. सिंहमांट्रियल गजट की खबर के मुताबिक, डॉ. संजीत सिंह सलूजा ने बताया, ‘‘इस फैसले ने मुझे बहुत उदास कर दिया। यह मेरी पहचान का हिस्सा था। जब सुबह उठकर मैं आईना देखता हूं तो मुझे झटका सा लगता है। मुझे बहुत अलग महसूस होता है।’’ उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत कठिन फैसला था, लेकिन हमने जो जरूरी समझा वह किया।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 21:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */