कन्फर्म / आयुष्मान की सास ने नहीं निभाया था रामायण में त्रिजटा का रोल, पत्नी ताहिरा बोलीं- मेरी मां का सीरियल से कोई संबंध नहीं - News Summed Up

कन्फर्म / आयुष्मान की सास ने नहीं निभाया था रामायण में त्रिजटा का रोल, पत्नी ताहिरा बोलीं- मेरी मां का सीरियल से कोई संबंध नहीं


दैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 09:19 PM ISTलॉकडाउन में रामायण का दोबारा प्रसारण फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि टीआरपी चार्ट में यह टॉप पोजीशन पर बना हुआ है। साथ ही शो के किरदार भी सुर्खियों में हैं। त्रिजटा यानी रावण की विश्वासपात्र सेविका को लेकर शनिवार को कई रिपोर्ट्स आईं। जिनमें कहा गया कि यह किरदार आयुष्मान खुराना की मां अनीता कश्यप ने निभाया है। लेकिन, अब अनीता की बेटी और राइटर ताहिरा कश्यप ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि- इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। ये सभी खबरें झूठी हैं। वह एक एजुकेशनिस्ट थीं और उनका इस शो से कोई संबंध नहीं है।रामानंद सागर की रामायण में त्रिजटा का किरदार किसने निभाया था, यह सर्च करने पर हर जगह नाम तो अनीता कश्यप का ही सामने आ रहा है। लेकिन ताहिरा की सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि यह किरदार उनकी मां ने नहीं निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका ने कहा- त्रिजटा का किरदार किसी आम महिला ने निभाया था। दीपिका ने उस महिला का नाम नहीं बताया है।रामचरित मानस के मुताबिक, त्रिजटा रावण की विश्वासपात्र थीं और जब रावण ने सीता को अशोक वाटिका में रखा था, तब त्रिजटा को ही सीता पर नजर रखने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी मिली थी। त्रिजटा शुरुआत में तो सीता के खिलाफ थीं, लेकिन बाद में वे सीता को अपनी बेटी की तरह मानने लगी थीं।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 10:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */