कप्तानगंज में लाखों का आर.आर.सी. सेंटर: आज तक उपयोग नहीं, ग्रामीणों को गंदगी से नहीं मिली राहत - Kaptanganj News - News Summed Up

कप्तानगंज में लाखों का आर.आर.सी. सेंटर: आज तक उपयोग नहीं, ग्रामीणों को गंदगी से नहीं मिली राहत - Kaptanganj News


कप्तानगंज में लाखों का आर.आर.सी. सेंटर: आज तक उपयोग नहीं, ग्रामीणों को गंदगी से नहीं मिली राहतसुरज शर्मा | कप्तानगंज 2 दिन पहलेकॉपी लिंककुशीनगर जिले के रामकोला विकास खंड की ग्राम पंचायत लाला छपरा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.आर.सी.) आज तक उपयोग में नहीं आ सका है। सेंटर के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है और ग्राम सभा का कोई भी कचरा यहां नहीं लाया गया है।स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को स्वच्छ रखने, कचरे के निस्तारण और पुनर्चक्रण के उद्देश्य से आर.आर.सी. सेंटर का निर्माण किया गया था। इसके संचालन न होने से सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा ग्रामीणों के बीच आम है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह सेंटर चालू होता, तो गांव की साफ-सफाई बेहतर होती और कचरे से फैलने वाली गंदगी व बीमारियों से राहत मिलती।इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती सुनीता से जानकारी ली गई। उन्होंने पहले 'कल बात करेंगे' कहकर जवाब टाल दिया। दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने कॉल काटकर जवाब देने से मना कर दिया। ग्रामीणों में अभी भी इस सेंटर के भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है।वहीं, रामकोला खंड विकास अधिकारी रामप्रवेश ने भी इस विषय पर 'दिखवाता हूं' कहकर टालमटोल जवाब दिया। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और वर्षों से शोपीस बने इस आर.आर.सी. सेंटर को कब तक वास्तविक उपयोग में लाया जाता है।


Source: NDTV December 30, 2025 19:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */