करंट लगने से युवक की मौत: मुजफ्फरपुर में करंट लगने से युवक की गई जान, लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल - News Summed Up

करंट लगने से युवक की मौत: मुजफ्फरपुर में करंट लगने से युवक की गई जान, लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल


Hindi NewsLocalBiharMan Died Due To Current In Muzaffarpur; People Road Block For Compensation; Bihar Road Accident Newsकरंट लगने से युवक की मौत: मुजफ्फरपुर में करंट लगने से युवक की गई जान, लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवालमुजफ्फरपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकयुवक की मौत के बाद हंगामा।मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में बिजली करंट लगने से घायल युवक की इलाज़ के दौरान रविवार को मौत हो गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने मलाही चौक एसएच 74 पर शव को रखकर सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया ।इलाज के दौरान मौतरघुनाथपुर निवासी राजकिशोर राम का पुत्र सोनू कुमार (24 वर्ष) को बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरैया सीएचसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर परिजन ने सड़क जाम कर दिया। करीब 3 घंटों तक सड़क जाम लगा रहा।3 घंटे तक लगातार प्रदर्शनजाम होने की सूचना मिलने पर पारु थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, बिना मुआवजा मिले कोई भी जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक लोग प्रदर्शन करते रहे। स्थानीय जनप्रीतिनिधियों के हस्तक्षेप और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को उठाकर लोग दाह संस्कार करने ले गए।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */