करियर की हाईएस्ट रैंकिंग पर इंग्लिश गेंदबाज, बुमराह समेत 4 प्लेयर्स को नुकसान, देखें कौन है नंबर वन - News Summed Up

करियर की हाईएस्ट रैंकिंग पर इंग्लिश गेंदबाज, बुमराह समेत 4 प्लेयर्स को नुकसान, देखें कौन है नंबर वन


करियर की हाईएस्ट रैंकिंग पर इंग्लिश गेंदबाज, बुमराह समेत 4 प्लेयर्स को नुकसान, देखें कौन है नंबर वनRizwan Noor Khanआईसीसी ने अपडेटेड वनडे बॉलिंग और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के साथ टी20 की बैटिंग रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स वनडे बॉलर्स और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। केएल राहुल की टी20 बैटिंग रैंकिंग में एक स्थान का सुधार हुआ है तो वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की रैंकिंग गिर गई है।रैंकिंग में क्रिस वोक्स की लंबी छलांगआईसीसी की वनडे बॉलिंग रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने 4 पायदान की छलांग के साथ सीधे सातवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रिस वोक्स के करियर की यह हाईएस्ट रैंकिंग है। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट विश्व के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। जबकि, बांग्लादेश के मेहिदी हसन नंबर दो पर काबिज हैं।बुमराह समेत 4 प्लेयर्स की रैंकिंग गिरीवनडे बॉलर्स की रैंकिंग में शामिल 10 में से 4 गेंदबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है। इनमें भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी, दक्षिण अफ्रीका के कगीसो रबाडा भी एक-एक स्थान नीचे आ गए हैं।क्रिस वोक्स से पीछे हुए बने स्टोक्सइंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी एक स्थान आगे पहुंच गए हैं। वोक्स ने हमवतन बेन स्टोक्स को पीछे करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। बेन स्टोक्स चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी भी एक स्थान के उछाल के साथ विश्व के दूसरे नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं, जबकि, पहले नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन काबिज हैं।केएल राहुल की रैंकिंग सुधारआईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है। केएल राहुल को एक स्थान की बढ़त मिली है। अब वह छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और वेस्टइंडीज के एविन लुइस को भी एक-एक स्थान का फायदा मिला है। मैक्सवेल 7वें नंबर पर हैं तो लुईस 9वें नंबर पर हैं। विराट कोहली 5वें नंबर पर बरकरार हैं।


Source: Dainik Jagran July 07, 2021 09:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */