पिछले साल जून महीने में भारतीय सेना (Indian Army) के जवान औरंगजेब (Aurangzeb) की हुई हत्या के मामले में सेना तीन जवानों से पूछताछ कर रही है. औरंगजेब की ही रेजिमेंट 44-आरआर के तीन जवानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आया था कि शायद इन्होंने ही औरंगजेब की गतिविधियों के बारे में जानकारी लीक की थी. गौरतलब है कि पिछले साल आतंकवादियों ने जून में औरंगजेब को पुलवामा से अगवा करके उनकी बर्बरता से हत्या कर दी थी. शहीद औरंगजेब के भाई ने कहा- सरकार आतंकियों को मारे, नहीं तो मैं खुद भाई की मौत का बदला लूंगाVIDEO- औरंगजेब की हत्या का बदला लेने के लिए सऊदी से नौकरी छोड़ लौटे 50 कश्मीरी
Source: NDTV February 06, 2019 07:05 UTC