कांग्रेस महासचिव का पद संभालते ही गूंज उठा नारा: 'प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं' - News Summed Up

कांग्रेस महासचिव का पद संभालते ही गूंज उठा नारा: 'प्रियंका गांधी आई हैं, नयी रोशनी लाई हैं'


हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव (All India Congress Committee general secretary) के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस नेता बोले: मोदी जी का दुर्भाग्य है कि वह अपनी पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगातेप्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद', प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है', प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है' के नारे लगाने लगे. बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक ही कमरा आवंटित किया गया है. कांग्रेस इससे यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भले ही प्रियंका गांधी राहुल की बहन हों, मगर पद और कद में वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बराबर ही हैं. हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव -प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था.


Source: NDTV February 07, 2019 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */