कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान - News Summed Up

कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान


संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। कानपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी, बेटे को गोली मार दी। इसके बाद खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सेवानिवृत्त फौजी 55 वर्षीय चेतराम पासवान ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता और 16 वर्षीय बेटे दीप को घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला डालकर करीब तीन किलोमीटर दूर कठोंगर गांव के पास भाऊ रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।बेटी प्रीति की शादी के दौरान हल्दी समारोह में पति चेतराम, बेटा दीप, बेटी प्रीति और पत्नी सुनीता। फाइल फोटो मालगाड़ी के चालक ने सुबह 5:55 बजे आरपीएफ को शव ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पास में एक बाइक मिली। बाइक का नंबर हंसपुरम स्थित आवास विकास कॉलोनी के पते पर दर्ज था। इसके आधार पर पुलिस घर पहुंची, जहां अंदर पत्नी और बेटे के शव पड़े मिले।पुलिस के अनुसार घटना में डबल बैरल बंदूक का प्रयोग किया गया। पत्नी को एक गोली और बेटे को दो गोली मारी गई। एक कारतूस बंदूक में फंसा मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और बेटे की हत्या तड़के तीन से चार बजे के बीच की गई।घटना के बाद गांव बखरिया में चेतराम पर भारी कर्ज होने की चर्चा तेज हो गई। बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि चेतराम पर कुछ लोगों का कर्ज था। इसके चलते उन्होंने करीब आठ-दस दिन पहले एक बीघा खेत 12 लाख रुपये में बेचा था। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक साल से उन पर कर्ज की बात सामने आ रही थी। हालांकि कर्ज के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Source: Dainik Jagran February 16, 2026 13:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */