Hindi NewsLocalPunjabAmritsar2 Thieves Caught With 8 Bikes Recovered 'Jakhira', Will Be Controlled Soonकार्रवाई: 8 बाइक के साथ पकड़े गए 2 चोरों ने बरामद कराया ‘जखीरा’, जल्द काबू कर लिया जाएगाखालड़ा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने छापेमारी की तो एक बुलेट समेत 12 मोटरसाइकिल बरामद हुए लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आएझबाल पुलिस ने बीते मंगलवार को बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करके 8 बाइक बरामद किए थे। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने 4 साथियों के नाम उगले और पुलिस ने छापेमारी की तो एक बुलेट समेत 12 मोटरसाइकिल बरामद हुए लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए।थाना झबाल प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान उनकी निशानदेही पर बुधवार को एएसआई सुखविंदर सिंह ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके 12 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के 4 सदस्यों विशाल सिंह, लवपाल सिंह, काका छोरी और आकाश उर्फ जोरा सभी निवासी झबाल को भी नामजद किया है, जिनको जल्द काबू कर लिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar November 03, 2022 01:46 UTC