ऐसे में अरहर की ICAR द्वारा विकसित ये टॉप 5 किस्में- पूसा अरहर16, पूसा अरहर 151(पूसा श्रीजीता), पूसा अरहर 2017-1, पूसा अरहर 2018-2, पूसा अरहर 2018-4 किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. ऐसे में अरहर की खेती किसानों के मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है. आइए आगे इसी क्रम में जानते हैं अरहर की ICAR द्वारा विकसित इन टॉप 5 किस्मों के बारे में विस्तारपूर्वक-1. पूसा अरहर 16खरीफ सीजन की अरहर की पूसा अरहर 16 किस्म किसानों की बढ़िया आमदनी होने की संभावनाओं को बढ़ा सकती है, क्योंकि यह किस्म 120 दिनों के भीतर ही पककर तैयार हो जाती है और किसानों को 19-21क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक की उपज प्रदान करती है. इसके अलावा, इस किस्म की यह खासियत है कि यह जल्दी परिपक्वता होने के बाद किसान अन्य फसल की बुवाई कर सकते हैं.
Source: Dainik Jagran March 20, 2026 09:25 UTC