करियर: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।पारिवारिक जीवन: सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण आनंद से भरपूर होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे।आर्थिक स्थिति: आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किए गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है।स्वास्थय: किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।सुझाव: गलत संगति या नशे की लत से बचें।
Source: Navbharat Times February 05, 2019 21:45 UTC