कुंभ राशिफल 8 फरवरी 2019: वाणी पर संयम रखें - News Summed Up

कुंभ राशिफल 8 फरवरी 2019: वाणी पर संयम रखें


आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। किए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आपका मन निराश न हो, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विध्न आ सकता है।स्वास्थ्य: आज मानसिक रूप से आप खुद को काफी सहज और शक्तिशाली महसूस करेंगे। बाहर के खान-पान से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। अचानक से आई परेशानियां पूरे दिन मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। किसी कारण समयानुसार खान-पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी।मनी और करियर: अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। धन-व्यय संभलकर करें। कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल आपको दिखाई पड़ेगा।आज की टिप्स: अपनी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा।


Source: Navbharat Times February 07, 2019 21:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */