Hindi NewsLocalBiharCriminal Chhotu Not Arrested In Bhojpur; Police Search Opperation Since Six Month; Bihar Crime Latest Newsकुख्यात छोटू को नहीं पकड़ सकी पुलिस: ठेकेदार को गोलियों से किया छलनी, 6 महीने से पुलिस कर रही तलाश, लेकिन आरोपी बक्सर की ओर भागाभोजपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकCCTV में तीनों अपराधी।आरा शहर की पुलिस जिस कुख्यात छोटू मिश्रा को एक साल से खोज रही है। वह शहर में सरेआम एक युवा ठेकेदार को गोलियों से छलनी कर भाग निकला। पुलिस उसके पीछे लगी रही, लेकिन वह बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते निकल गया। हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस को उसका क्लू नहीं मिल सका है। सूत्रों के मुताबिक, वह शहर होते बक्सर जिले की ओर भाग निकला है।7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्जठेकेदार राजू यादव की हत्या में कुख्यात छोटू मिश्रा और उसके सात गूर्गों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छोटू मिश्रा और उसके गुर्गों पर जमीन के विवाद में ठेकेदार की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।वहीं पोखरे पर कब्जे का विवाद भी बताया जा रहा है। अब पुलिस उसकी धरपकड़ में जुट गई है। उसे लेकर ताबड़तोड़ ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।बता दें कि बीते वर्ष के 11 जनवरी को पुलिस के साथ छोटू मिश्रा की मुठभेड़ हुई थी। उसमें वह तो बच कर भाग निकला था, लेकिन उसकी मां गोली की शिकार हो गई थी। उसके बाद से पुलिस उसकी तेजी तलाश कर रही थी।ठेकेदरा को दी थी धमकी6 महीने बाद भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इसी बीच छोटू मिश्रा आरा पहुंचता है। उसने शनिवार ठेकेदार को धमकी भी दी। बावजूद इसके पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। इसके बाद रविवार को उसने अपने गुर्गों के साथ ठेकेदार को सपना सिनेमा मोड़ पर सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया और भाग निकला।इधर, ठेकेदार राजू यादव हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। दो लाइनर भी चिन्हित किये गये हैं। पुलिस जल्द सभी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। इसलिए पुलिस उसके हर ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।सभी अपराधियों की हुई पहचानरविवार रात पुलिस लाइनर तक पहुंच भी गई थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये हत्या में शामिल सभी अपराधियों की पहचान की जा सकी है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार गमछा से मुंह बांधे तीन अपराधियों को देखा जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनमें एक छोटू मिश्रा भी शामिल था। जबकि, दो की पहचान विपुल और गोलू के रूप में की गई है। विपुल मूल रूप से धनगाईं इलाके का रहने वाला है। वह और गोलू दोनों फिलहाल धरहरा इलाके में रहता है। छोटू मिश्रा भी आनंद नगर इलाके में ही रहता था। वह मूल रुप से रोहतास का रहने वाला है।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 05:05 UTC