कई और नेताओं का नाम भी केंद्रीय कैबिनेट के लिए चर्चा में है। इनमें मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, चूरू से राजस्थान के सबसे युवा सांसद राहुल कस्वां, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर और संसद में अपने भाषण से मशहूर हुए लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल शामिल हैं।नड्डा, सीनियर मंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक रद्दकैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे वरिष्ठ मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक करने वाले थे। हालांकि अब खबर है कि यह बैठक कैंसिल हो गई है। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य सीनियर मंत्री हिस्सा लेने वाले थे। पीएम ने ऐसी ही एक बैठक 20 जून को की थी। तब उन्होंने दो साल में सरकार के कामकाज की समीक्षा की थी।
Source: Navbharat Times July 06, 2021 05:03 UTC