कुरियर कंपनी में 12 लाख रुपए लूट का मामला: एडहॉव पर काम करते हैं 40 स्टाफ, इनमें ही शामिल है वो एक शख्स, जिसने निभाई लाइनर की भूमिका - News Summed Up

कुरियर कंपनी में 12 लाख रुपए लूट का मामला: एडहॉव पर काम करते हैं 40 स्टाफ, इनमें ही शामिल है वो एक शख्स, जिसने निभाई लाइनर की भूमिका


Hindi NewsLocalBiharCourier Company Robbery Case; 40 Staff Working In Xpress Bees Courier Company; Bihar Courier Robbery Case; Bihar Latest Newsकुरियर कंपनी में 12 लाख रुपए लूट का मामला: एडहॉव पर काम करते हैं 40 स्टाफ, इनमें ही शामिल है वो एक शख्स, जिसने निभाई लाइनर की भूमिकापटना 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकहथियारों से लैस बदमाशों ने लूट को दिया था अंजाम।Xpress Bees कुरियर कंपनी में हुए 12 लाख रुपए कैश लूट की वारदात में पटना पुलिस को उसी कंपनी के स्टाफ पर शक है। पुलिस को ऐसा लग रहा है कि कंपनी के लिए काम करने वाले स्टाफ की मिलीभगत से ही सोमवार को दिनदहाड़े कैश लूट की यह बड़ी वारदात हुई। इसके पीछे की दो बड़ी वजह बताई जा रही है।पहली वजह है यह कि ऑफिस में शनिवार और रविवार का कैश कलेक्शन जमा करके रखा हुआ है। इसकी जानकारी सुपरवाइजर अविनाश समेत कई स्टाफ को थी। दूसरी वजह यह है कि डिलीवरी सिस्टम को मिलाकर कंपनी के लिए एडहॉब पर करीब 40 स्टाफ काम करते हैं। आलमगंज थाना के तहत आदिवासी कॉलोनी के मकान में किराए पर चलने वाले कुरियर कंपनी में कैश लूट की वारदात को हुए अब तक 30 घंटे से अधिक बीत चुके हैं।पटना पुलिस की टीम कर रही छापेमारीवारदात के वक्त ऑफिस में तीन स्टाफ थे। जबकि, सुपरवाइजर अविनाश फिल्ड ड्यूटी में था। इसी बीच हथियार से लैश 4 अपराधी बाइक से और कैश लूट कर चलते बने। पटना पुलिस की टीम लगातार इस केस में छानबीन कर रही है। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार खुद लगे हैं। पुलिस की टीम अब तक वारदात के दौरान मौजूद तीनों स्टाफ के साथ-साथ कलेक्शन और डिलीवरी से जुडे़ कई स्टाफ्स के साथ सख्ती से पूछताछ कर चुकी है। जिसके बाद शक की सुई कुरियर कंपनी के लिए एडहॉव पर काम करने वाले 40 स्टाफ्स के ऊपर घूम रही है।लाइनर की निभाई थी भूमिकापुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से ही किसी एक शख्स ने 12 लाख रुपए कैश लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाई है। क्योंकि, शनिवार और रविवार का कैश कलेक्शन ऑफिस में रखा हुआ है, इसकी जानकारी कुछ स्टाफ्स को थी। जिसकी जानकारी अपराधियों के साथ शेयर किए जाने की आशंका है। पुलिस के सामने परेशानी यह भी है कि अपराधी ऑफिस में लगे CCTV के DVR को अपने साथ लेकर चले गए। जिससे उनकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल पटना पुलिस के अधिकारी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार के अनुसार जांच में जुटी उनकी टीम के हाथ कुछ क्लू लगे हैं। इस कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से अजांम दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 14:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */