पटौदी से भाजपा विधायक सत्य प्रकाश जरावता व भाजपा के जिला महामंत्री मनीष गाडौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे तीन नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें।संवाद सहयोगी, हेलीमंडी: पटौदी से भाजपा विधायक सत्य प्रकाश जरावता व भाजपा के जिला महामंत्री मनीष गाडौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे तीन नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कानूनों के बारे में बताएं और यह भी बताएं कि विपक्षी नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। यह बात उन्होंने हेलीमंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक के दौरान कही।विधायक ने कहा एमएसपी व अनाज मंडियां पहले भी थीं व आगे भी रहेंगी। किसान विपक्ष के इस दुष्प्रचार से बचें। विपक्ष के लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि इससे किसानों की जमीन पर कब्जा हो जाएगा जबकि उल्टा इन कानूनों में कहा गया है कि यदि लीज पर भूमि लेने वाला निर्धारित समय में उस भूमि पर की गई कंस्ट्रक्शन नहीं हटाता है तो वह भी किसान का हो जाएगा। बैठक में भाजपा जिला सचिव प्रदीप जैलदार, विनोद शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, हेलीमंडी मंडलाध्यक्ष अभय चौहान, महामंत्री मनबीर शेरपुरिया, परीक्षित चौहान, उपाध्यक्ष पीएल वर्मा, प्रवीण चौहान, धर्मवीर, बिलो रानी, सुदेश शर्मा, अशोक सोनी, सुभाष चौहान व दया राम दाबोदा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कर्मचारियों का किया सम्मानविधायक सत्य प्रकाश जरावता का सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने रविवार को शगुन पैलेस हेलीमंडी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। बता दें कि विधायक भी उक्त बैंक के प्रबंधक रहे हैं। विधायक ने कहा गुड़गांव ग्रामीण बैंक परिवार का उनकी सफलता में बड़ा योगदान है। इस परिवार ने पग-पग पर उनका साथ दिया है। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने जरावता को मंत्री बनाने की मांग भी की। इस मौके पर जिला पार्षद भूपेंद्र पलासोली, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रभान सहगल, राधे श्याम मक्कड़, भाजपा के पटौदी मंडलाध्यक्ष कृष्ण माजरा, देवेंद्र यादव, अधिवक्ता एके शर्मा, अशोक शर्मा, अधिवक्ता सुरेंद्र धवन, धर्मेन्द्र अहलावत, अमीर यादव, सतपाल चौहान, अशोक शर्मा, विजयपाल चौहान, राजसिंह चौहान सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran March 07, 2021 15:11 UTC