Hindi NewsLocalRajasthanJaisalmerRamdevraUnion Minister Will Organize Jagran On 18th In Ramdevraकेंद्रीय मंत्री रामदेवरा में 18 को कराएंगे जागरण: गजेंद्रसिंह शेखावत ने आदर्श ग्राम योजना के तहत लिया था गोदरामदेवरा एक दिन पहलेकॉपी लिंकजोधपुर सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत अपनी मन्नत पूरी होने पर 18 अगस्त को रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव का जागरण करवाएंगे। पंचायत समिति साकड़ा प्रधान भगवतसिंह तंवर ने बताया की केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम को सपरिवार रामदेवरा में रनुजा कुआं पर जागरण में मौजूद रहेंगे।उन्होंने बताया कि यह केंद्रीय मंत्री का निजी कार्यक्रम है। 19 अगस्त को प्रसादी वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। गौरतलब है कि लोक देवता बाबा रामदेव के प्रति गजेंद्रसिंह शेखावत की अपार आस्था है और प्रति वर्ष बाबा की समाधि के दर्शन को रामदेवरा आते है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के रामदेवरा में शुक्रवार को आगामी भादवा मेले को लेकर हो रही प्रशासनिक बैठक में भी शिरकत करने की सम्भावना है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में रामदेवरा को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद भी लिया था।
Source: Dainik Jagran August 16, 2023 21:36 UTC