Hindi NewsLocalRajasthanJaipurCanara Bank ATM Loot In Jaipur Harmada Robbers Cut It With A Gas Cutter In The Middle Of The Night, Ransacked The Cash Box And Two And Half Lakh Rupeesकेनरा बैंक के ATM को लूटा: आधी रात को गैस कटर से काटा, तोड़फोड़ कर कैश बॉक्स खोला और फिर ढाई लाख रुपए से ज्यादा नोटों की गडि्डयां ले गएजयपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकजयपुर के हरमाड़ा में दौलतपुरा पुलिस चौकी के पास केनरा बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर 2.70 लाख रुपए लूटकर भागे बदमाशराजधानी के हरमाड़ा इलाके में बदमाशों ने केनरा बैंक के ATM को गैस कटर से काटा। इसमें तोड़फोड़ की और फिर कैश बॉक्स में रखे करीब 2.70 लाख रुपए चुराकर भाग निकले। वारदात बुधवार आधी रात को हुई। गुरुवार सुबह घटना का पता चलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार दौलतपुरा पुलिस चौकी के समीप दौलतपुरा कस्बे में ही स्थित केनरा बैंक के ATM को बेखौफ बदमाशों ने निशाना बनाया।वारदात में करीब दो से तीन बदमाशों का हाथ होने की संभावना है। एटीएम से निकाली गई रकम सोमवार को ही कैश बॉक्स में डाली गई थी। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के लिए डीवीआर खंगाल रही है। बदमाशों ने सीसीटीवी पर कपड़ा लगा दिया। ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।यह है पूरा मामलाजानकारी के अनुसार देर रात को बदमाश एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने किसी भारी वस्तु से एटीएम की स्क्रीन को तोड़ा। आगे के हिस्से को भी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हुए। तब गैस कटर की मदद से एटीएम के हिस्से को काटकर खोल दिया।फिर कैश बॉक्स में रखे 100, 200, 500 और अन्य नोटों की गडि्डयां निकाल ली। वहां से फरार हो गए। गुरूवार सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम को टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। तब बैंक प्रबंधन को पुलिस ने जानकारी दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का मानना है कि आसपास के किसी व्यक्ति का हाथ वारदात में हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 14:26 UTC