Hindi NewsLocalHaryanaThe Dead Body Of 9 Year Old Child Was Found Near The Broken Electric Pole In Karnal Of Haryanaकैथल में 9 साल के बच्चे का शव मिला: रातभर ढूंढते रहे परिजन, सुबह बिजली के टूटे खंभे के पास मिला शव, 31 मई को आए तूफान में टूटा था पोलकरनाल 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकटूटा हुआ बिजली का खंभा, जिसके पास बच्चे का शव पड़ा मिला।हरियाणा के कैथल जिले के गुहला कस्बे की एक बस्ती में बिजली के टूटे खंभे की चपेट में आने से 9 साल के बच्चे की जान चली गई। पिता सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम को उनका बेटा विश्वास घर से खेलने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह तहसील कॉम्पलेक्स में लगे एक टूटे हुए बिजली के खंभे के पास वह पड़ा मिला।परिजन तुरंत विश्वास को गुहला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 31 मई को आए तूफान में तहसील कॉम्पलेक्स गुहला में लगा एक बिजली का खंभा जमीन के पास से टूट कर टेढ़ा हो गया था। इसी की चपेट में आने से विश्वास की मौत हुई है। वहीं बिजली निगम के एक्सइएन रामपाल ने बताया कि बिजली के खंभे के टूटे होने की जानकारी मुझे नहीं है।इस खंभे में आए करंट से बच्चे की मौत की जानकारी भी मुझे अभी मिली है। इस मामले में संबंधित कर्मचारियों से बात करके पूरी जानकारी ली जाएगी। गुहला थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के सामने की बस्ती में रहने वाले सुरेंद्र की शिकायत पर रात को ही बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया था।बच्चे की तलाश में पुलिस रात भर लगी रही। सुबह बच्चे का शव बरामद हुआ है। आगे परिजन जैसी भी शिकायत देंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 12:53 UTC